
सिंगरौली (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रवीण सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सिंगरौली ने अपने बयान में कहा हाल ही में खनहना बैरियर में सरकारी कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट व अवैध तरीके से कोयला परिवहन कर रहे गुंडा माफियाओं द्वारा सरकारी कार्यालय में गोली भी चलाई गई जिसकी लिखित रिपोर्ट कर्मचारियों ने की है । क्या ऐसी स्थिति में शिवराज सिंह की सरकार जो कि कई जिलों में गुन्डा और माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड़ करके उनका घर गिराने और बुलडोजर चलाने का काम किया है । यहां तक कि शिवराज सिंह ने अपने भाषण में यह कहा था कि मध्य प्रदेश में मामा की सरकार है सुन लो रे गुंडा माफिया प्रदेश छोड़ देना नहीं तो 10 फीट गाड़ दूंगा जमीन में पता नहीं चलेगा कहीं भी अब यह देखना है की सिंगरौली मे शिवराज सिंह का बुलडोजर उनके विधायक पुत्र के घर पर चलता है या नहीं उनके विधायक के पुत्र को शिवराज सिंह 10 फीट जमीन के अंदर गाड़ेंगे या नहीं या जनता के सामने यह भाजपा की सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है । आम जनता के लिए अलग कानून और शिवराज सिंह के मंत्री और विधायक के लिए अलग कानून है रहा सवाल पुलिस प्रशासन का तो पुलिस प्रशासन बार-बार इन कोयला चोरों को शह देने का काम कर रही है । गोली चलाने की घटना कोई पहली बार नहीं घटित हुई है। इसके पहले भी दूधिचुआ के खदान में और कई जगह इन्हीं गुंडा और माफियाओं के द्वारा गोली चलाने जैसी घटनाएं की गई। किन्तु मामले को तूल पकड़ने से पहले ही दबा दिया गया सिंगरौली जिले की पुलिस प्रशासन से लेकर के मध्य प्रदेश की सरकार मौन बैठकर केवल तमाशा देख रही है । अब यह देखना है कि इन सरकारी कर्मचारियों के साथ न्याय होता है या फिर नौकरी और सरकार के दबाव में इस प्रकरण में भी समझौते हो जाएंगे । इस प्रकार की अन्य प्रकरणों में समझाते हुए हैं और यदि जिन कर्मचारियों के साथ घटना घटी है वह साथ दिए तो इन गुंडों और माफियाओं के खिलाफ ईट से ईट बजाने का काम करूंगा।