आज के युवाओं को आजाद प्रेरणा लेना चाहिए- महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी

(वरिष्ठ संवाददाता )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत वर्ष के महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद जी की 116 वीं जयंती पर किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) ने चन्द्रशेखर आज़ाद जी के शहीद स्थल कंपनी बाग प्रयागराज में स्थापित उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि देश के इस महान सपूत के लिए कुछ कहना सूर्य को दिया दिखाने के समान है आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए और उनका अनुकरण करना चाहिए ।इस दौरान उनके साथ प्रयागराज की समाज सेविका रश्मि शुक्ला व जूना अखाड़ा के पवन नंद गिरी,सामियां माई मंदिर के पुजारी योगी सत्यम जी महाराज,मनोज सिंह,विशाल तिवारी और अखिलेश तिवारी आदि साथ में थे ।

Exit mobile version