
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मोहब्बत गंज में नेत्र शिविर का उद्घाटन किया जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने नेत्र का जांच करवाया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को अपना कर सामाजिक क्षेत्र में उतर कर राष्ट्र एवं समाज के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नेत्र शिविर के माध्यम से लगभग 542 लोगों ने निशुल्क आंखों की जांच कराई और चश्मा प्राप्त किया।