आई आई बी एम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सावन के पावन पर्व पर आई आई बी एम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एन एच 27 मेन रीवा रोड सरंगापुर प्रयागराज में झूले सजा कर धूमधाम से सावन का पर्व मनाया गया सावन के पावन पर्व पर स्कूल में 51 से अधिक पेड़ को लगाकर संकल्प पूरा किया इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहां की यह सावन का पर्व एक पावन पर्व होता है इस पावन पर्व पर हमारे स्कूल में सभी छात्रों ने पौधे रोपड़ कर प्रकृति को बचाए रखने का संदेश दिया सावन का महत्त्व क्या होता है या स्कूल की प्रिंसिपल मुरलीका घोष द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक ताहिर अंसारी ने बताया कि स्कूल में बालिकाओं के लिए स्पेशल कराटे की ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है जिससे बालिकाएं किसी भी मनचले को मुंह तोड़ जवाब दे सके और विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कर सकें प्रशिक्षक अतुल सोनकर मौजूद रहे।

Exit mobile version