गंगा जी में तैरता हुआ बनाया सैंड आर्ट

 

विजय कारगिल दिवस पर एक अनोखा सैंड आर्ट तैयार किया- अजय गुप्ता व मनोज

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दृश्य कला विभाग के अजय कुमार गुप्ता व मनोज के अध्यक्षता में विजय कारगिल दिवस पर एक अनोखा सैंड आर्ट तैयार किया गया। यह सैंड आर्ट विजय कारगिल दिवस के उपलक्ष में जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए बनाया गया है। सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि यह सैंड आर्ट बहुत ही अनोखा सैंड आर्ट है। क्योंकि यह सैंड आर्ट चारों तरफ गंगा जी के पानी से घिरा हुआ है। रेत पर बना इसमें एक टैंक एक जवान शहीद और एक जवान घायल अवस्था में दिखाया गया है। यह कला देखने के साथ-साथ गंगा जी का पानी चारों तरफ गिरे हुए होने के कारण ऐसा लग रहा है कि मानो यह भव्य कलाकृति गंगा जी में तैर रही हो। जो अपने आप में अद्भुत है संगम आने जाने वाले लोग बालू से बनी कलाकृति को देखते रहे।

Exit mobile version