
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति निदेशालय और अयोध्या शोध संस्थान की ओर से प्रदेश के कई जिलों में पारंपरिक ढेड़िया लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम की जिम्मेदारी कलाकार आनन्द किशोर को मिली है। उनके निर्देशन में एक अगस्त से 14 दिवसीय लोक नृत्य, गीत की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आनन्द किशोर ने लोक वाद्य ढोलक पर शोध किया है। उन्हें वर्ष 2010 में संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृति प्राप्त हुई है।