
भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण और वृक्ष का संरक्षण करने का लिया संकल्प
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा के द्वारा भारत रत्न भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी सातवीं पुण्यतिथि मुट्ठीगंज स्थित नारायण वाटिका में आयोजित की गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कलाम साहब का जीवन देश के प्रति समर्पित रहा बचपन से ही संघर्ष करते हुए विश्व के महान वैज्ञानिक बने वे चाहते तो विश्व के किसी भी बड़े देश में जाकर नौकरी कर सकते थे लेकिन वे ऐसा ना करके विज्ञान की दुनिया में भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका संकल्प था जो उन्होंने कर दिखाया और उन्होंने भारत को साइन क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने के लिए कई मिसाइलें देश को समर्पित किया और विश्व की तमाम बंदिशों के बावजूद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण का सफल प्रयोग करके पूरी दुनिया को अचरज में डाल दिया और भारत को परमाणु शक्ति से युक्त किया तो हर एक भारतवासी उन्हें मिसाइल मैन के नाम से पुकारने लगे और कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रवाद के प्रणेता रहे और एक सच्चा भारतीय होने का फर्ज निभाया इस अवसर पर पार्षद दिलीप किरन जायसवाल एवं भाजपा नेता कुमार नारायण ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हम सब के लिए आदर्श हैं जिनका सादगी भरा जीवन लोगों को प्रेरणा देता है।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर वृक्षारोपण किया जिसमें मुख्य रुप से आम ,आंवला ,नीम ,पीपल, बरगद इमली के वृक्ष लगाए गए
कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रहरि एवं समापन सत्या जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमार नारायण, विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी, किशन चंद्र जायसवाल , बसंत लाल आजाद,मनोज मिश्रा,नीरज केसरवानी,आशीष जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल, सत्येंद्र जायसवाल अभिलाष केसरवानी, संतोष अग्रहरि,सचिन गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजय कृष्ण मेहता, ,परमानंद वर्मा, लव कुश केसरवानी,गया प्रसाद निषाद, आलोक वैश्य, संजय कुशवाहा, जितेंद्र निषाद, अमर सिंह, मुकेश लारा, राजेश शर्मा, कल्लू हाथी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया।