आज दरियाबाद मे निकलेगा इसतेक़बाले अज़ा का जुलूस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करबला के बहत्तर शहीदों की याद मे ज़िलहिज्जा की अठ्ठाइसवीं की शब ब्रहस्पतिवार को 8:30 बजे रात्रि मे दरियाबाद इमामबाड़ा अरब अली खाँ से मोमनीन इलाहाबाद की ओर से इस्तेक़बाले अज़ा का जुलूस निकाला जायगा।शोज़ब असग़र के संचालन मे निकलने वाले जुलूस से पहले नज़र अब्बास खाँ मर्सिया पढ़ेंगे।मौलाना अशरफ अब्बास मजलिस को खेताब करेंगे।अन्जुमन हैदरी ,अन्जुमन असग़रीया ,अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा ,अन्जुमन हुसैनिया क़दीम दरियाबाद के अलावा अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार जुलूस मे नौहा और मातम से मोहर्रम के आग़ाज़ पर नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार दो दिन बाद माहे मोहर्रम के चाँद की तसदीक़ के साथ दो माह और आठ दिनो तक जारी रहने वाले ग़मे मज़लूमे करबला की याद मे मजलिस मातम जुलूस व शब्बेदारी अपनी पुरानी रवाएत के मुताबिक़ पुरी शानो शौकत के साथ होगी।कोरोना काल की बन्दीशों के बाद यह पहला अवसर होगा जब सभी जुलूस अपनी क़दीमी इमामबाड़ो से सरकारी दिशानिर्देश के साथ निकाले जाएँगे।

Exit mobile version