सबसे पहले बमरौली से झूंसी रूट पर चलेगी लाइट मेट्रो

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में लाइट मेट्रो दो रूट पर 44 किलोमीटर की दूरी में संचालित होगी। सबसे पहले बमरौली से झूंसी रूट पर यह सुविधा शुरू होगी। क्योंकि कुंभ के दौरान इस रूट पर अधिक ट्रैफिक रहती है। एक सप्ताह के भीतर स्टेशन बनाने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा।लाइट मेट्रो के सभी स्टेशन ओपन रहेंगे। स्मार्ट सिटी प्रयागराज में पहले मेट्रो संचालन की योजना बनाई गई थी, जिसका डीपीआर बनकर तैयार भी हो गया था। हालांकि संगम नगरी में ट्रैफिक कम होने के कारण यहां मेट्रो के संचालन को निरस्त करते हुए लाइट मेट्रो के संचालन पर सहमति बनी है।

Exit mobile version