गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दहशत

लोग सुरक्षित स्थानों को कर रहे हैं पलायन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने का असर संगम नगरी प्रयागराज में भी देखा जा रहा है। प्रयागराज के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। पानी भरने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। निचले इलाकों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा और यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। अचानक जलस्तर में वृद्धि से लोगों डरे हुए हैं। लिहाजा, मजबूरन नदी किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों की तरफ जा रहे हैं।

Exit mobile version