
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व हिंदू परिषद प्रयाग महानगर की जिला बैठक आनंद अखाड़ा में सायं से प्रारंभ हुई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा की विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश काल की परिस्थितियों के अनुसार हुई थी स्थापना के 58 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं स्थापना से अब तक हिंदू धर्म संस्कृति एवं मान बिंदुओं की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष हुए हैं हिंदू समाज का एकत्रीकरण ही संगठन का लक्ष्य है एकत्रीकरण से ही हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है आज संगठन के द्वारा अनेक सेवा के कार्य समाज में चलाए जा रहे हैं गौ,गंगा,गायत्री हमारे कार्य का आधार है आज धर्मांतरण और लव जिहाद एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए संगठन को बस्ती स्तर पर समिति बनाना है नारी अबला नहीं सबला है इसके लिए दुर्गा वाहिनी के बैनर तले अनेक गोष्ठिया का कार्यक्रम किया जाएगा सत्संग सप्ताह का कार्यक्रम संगठन द्वारा चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक मोहल्लों में एक साप्ताहिक सत्संग केंद्र होगा जहां पर हिंदू समाज का एकत्रीकरण होगा संगठन ने अपने कार्य को गति देने के लिए 2 घंटे से लेकर पूरा समय देने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को समाज के बीच से निकालकर संगठन के कार्य में लगाना है
संगठन के द्वारा
17 से 25 अगस्त तक बस्ती स्तर पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम
11 से 17 सितंबर बस्ती स्तर पर सत्संग का कार्यक्रम
26 से 30 अक्टूबर नवरात्रि पर दुर्गा वाहिनी की गोष्ठियों के कार्यक्रम
1 नवंबर को गोपाष्टमी का कार्यक्रम
6 से 20 नवंबर बस्ती मोहल्ले स्तर पर हित चिंतक अभियान का कार्यक्रम
3 दिसंबर गीता जयंती शौर्य दिवस बजरंग दल का कार्यक्रम जिसमें जिला स्तर पर 1000 कार्यकर्ताओं का बजरंग दल के गणवेश में संचरण का कार्यक्रम होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की संगठन का कार्य खंड बस्ती स्तर तक खड़ा हो जाए इसके लिए आज से ही हमें 10 दिन का महा अभियान लेना है बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश अग्रवाल, आद्या शंकर, आनंद सागर दुबे, अमित पाठक, आशुतोष श्रीवास्तव अभिषेक पाठक, तनु ओझा, सीमा कौशिक, उमेश, अशोक सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।