दारागंज में पंजा युद्ध 14 अगस्त को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज सेवा समिति द्वारा संचालित जिम, राजबाड़ी फिटनेस सेंटर के 20 वर्ष, पूरे होने के उपलक्ष्य में दमदार पंजा युद्ध प्रतियोगिता आगामी 14 अगस्त ,को प्रातः शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए जिम के प्रबंधक और प्रशिक्षक तीर्थराज पाण्डेय ने कहा कि पंजा युद्ध पंजा रेसलिंग एक गंभीर प्रतियोगिता बन चुकी है। जिसमें खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और देश में मेडल ला सकते हैं। यह एक चैलेंजिंग प्रतियोगिता होगी ,और पंजा युद्ध जीतने वाले प्रतिभागी को पंजा श्री की उपाधि सर्टिफिकेट मेडल व अन्य तरह के पुरस्कार प्राप्त होंगे। ट्रेनर विकिल ने बताया कि इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों को अपना नामांकन कराना होगा ,शहर के विभिन्न जिम में इसका नामांकन शुरू हो चुका है। जो प्रतियोगिता के 1 घंटे पहले तक होगा। प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय ने खिलाड़ियों को आवाहन किया कि सफल प्रतियोगिता हेतु सभी लोग अभी से जुट जाएं। सभी प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी व लोगों को हर घर तिरंगा के अंतर्गत ,तिरंगा झंडा भी वितरित किया जाएगा।

Exit mobile version