पुलिस के नहीं आया हाथ अली ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अहमदाबाद जेल में बंद पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली ने शनिवार को पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अली के खिलाफ करेली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पिछले साल दिसंबर में अतीक अहमद के रिश्तेदार जीशान ने अली समेत अन्य के खिलाफ करेली थाना में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अली वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

Exit mobile version