
राजश्री टंडन जी की जयंती पर 250 छात्र/छात्रायें ने निकाला शोभा यात्रा
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत रत्न राजर्ष पुरुषोत्तम दास टन्डन जी के 141 वें जन्मदिवस के अवसर पर खत्री सभा प्रयाग द्वारा उनके अत्तरसुईया स्थित निवास पर प्रातःकाल उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद वहीं से शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसमें सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों के अलावा और 6 विद्यालयों के 250 छात्र/छात्रायें अपने बैंड पर विभिन्न धुनें बजा कर राजर्षि टन्डन जी के विचारों का प्रसार कर रहे थे।
शोभायात्रा में फूलों से सजे रथ पर राजर्षि जी का बडा़ सा तैलचित्र रखा गया था तथा खत्री सभा प्रयाग के सदस्य और विद्यालयों के बच्चे हाथ में तख्ती पर लिखे उनके विचारों का प्रचार प्रसार कर रहे थे। शोभायात्रा का समापन दरियाबाद स्थित रोटरी पार्क मे जयन्ती समारोह के रूप में हुआ जहां राजर्षि टन्डन जी के जीवन और आदर्शों पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विचारकों के अतिरिक्त छात्रों/छात्राओं द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। अच्छी प्रस्तुति करने वाले छात्रों/छात्राओं को खत्री सभा द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार से सम्मानित किया गया। आयोजन में खत्री सभा प्रयाग के अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा, महामंत्री नीरज टन्डन, संयोजक अशोक चड्ढा, कोषाध्यक्ष सतीश टन्डन, पार्षद पूजा कक्कड़, महेश जी कपूर, उमेश चन्द्र कक्कड़, अतुल मेहरोत्रा, अनिल टन्डन, दीपक मेहरोत्रा, राजेश मेहरोत्रा छोलू, कविता, अंजलि, शालिनी, श्रद्धा मेहरोत्रा, ऋतु टन्डन, रमेश टन्डन, सुशील मेहरोत्रा, अभय मेहरोत्रा, विपुल मेहरोत्रा, संजय चड्ढा, अजीत मेहरोत्रा, पल्लव टन्डन, राजन टन्डन, डा.सौरभ टन्डन, शरद कक्कड़ आदि अनेक लोग उपस्थित थे।