
प्रयागराज (इलाहाबाद)। आज के दौर मे खूद अपने जहाँ ब्लड डोनेट करने के नाम पर बग़लें झांकने लगते हैं वहीं पुलिस की आम लोगों मे जो छवि है उसे तोड़ते हुए सरांयममरेज़ के इन्सपेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने एक यूनिट ब्लड दे कर एक बुज़ूर्ग महीला को जीवन दान प्रदान कर लोगों के सराहना के पात्र बन गए।
अभी कुछ दिनों पहले पुलिस एण्ड मीडिया ग्रुप पर किसीराकेश नामक व्यक्ति ने पोस्ट किया की उन्की माता जी की तबियत खराब है और ब्लड की आवश्यकता है इसे सरांयममरेज़ के इन्सपेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने भी पढ़ा और और आम जन मे पुलिस की जो छवि है उसे तोड़ते हुए सीधे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर ब्लड बैंक पहोंच कर एक यूनिट ब्लड मुठ्ठीगंज निवासी 80 वर्षीय अनपूर्णना देवी जो की वार्ड नं 8 बेड नं 6 पर भर्ती थी उन्हे दिया। रक्त देकर उनकी जान बचाई वहीं इन्सपेक्टर रविन्द्र ने बुज़ूर्ग महीला के तीमारदारों से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
उन्के इस कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है। संयुक्त व्यापार मण्डल महानगर अध्यक्ष सै०मो०अस्करी ने इन्सपेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह के इस कार्रय की सराहना करते हुए ज़िला प्रशासन से इन्सपेक्टर सराँममरेज़ को सम्मानित करने की मांग की है ताकि और लोग भी इस पुन्य के कार्य मे आगे आंए और पुलिस की जनता के बीच की जो छवी दिलो दिमाग मे बैठी है उसे खत्म किया जा सके।