
नरेंद्र गिरि सेदव हमारे बीच रहेंगे : श्रीमहंत रवींद्र पुरी
महंत नरेंद्र गिरि के समाधि की परिक्रमा करके भावुक हुआ संत समाज
*महंत नरेंद्र गिरि सच्चे संत थे- शिवपाल यादव*
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । महंत नरेंद्र गिरि की पहली पुण्यतिथि पर बाघम्बरी मठ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान देशभर के साधु संत जुटे। सुबह महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर विशेष पूजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, अखाड़ा परिषद के सचिव महंत हरिगिरि, पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, आईजी राकेश सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय, एडीएम सिटी मदन कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पूजन अर्चन के बाद भंडारा चला। सभी ने महंत नरेंद्र गिरि को याद किया। बाघम्बरी मठ के एक कोने में महंत नरेंद्र गिरि की तस्वीर लगी थी। आने वाले लोग पहले उनके दर्शन करते और फिर बारी-बारी से प्रसाद ग्रहण करते रहे।
*नरेंद्र गिरि की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती : शिवपाल यादव*
शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि महंत नरेंद्र गिरि सच्चे संत थे। उन्होंने सनातन धर्म के उत्थान के लिए काफी काम किया। धर्म के क्षेत्र में उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
*नरेंद्र गिरि सेदव हमारे बीच रहेंगे : श्रीमहंत रवींद्र पुरी*
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि नरेंद्र गिरि अपने विचारों व कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इसके पहले सुबह मठ के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरि ने नरेंद्र गिरि की समाधि का पूजन किया। समाधि की परिक्रमा करके भावुक हो गए।