कश्मीर में अमन-चैन का संदेश देने के लिए महिलाओं ने चलाई साइकिल

शहर से भी 14 महिलाओं ने लिया भाग

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कश्मीर में अमन-
चैन का संदेश देने के लिए महिलाओं ने साइकिल चलाई
जिसमें पूरे देश की 58 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश से 14 महिलाएं शामिल थीं। जिसमें 2 लखनऊ और 14 प्रयागराज की महिलाएं थीं।

5 दिनों से महिलाएं कश्मीर में है। वहां बारामूला से उरी के कमान अमन सेतु तक साइकिल चलाई। इसकी दूरी 67 किलोमीटर है। प्रयागराज पेसर ग्रुप की यह महिलाएं पेशे से टीचर, वकील,डाक्टर है। जो आए दिन साइकिल की सवारी करती नजर आती है। इन्होंने कश्मीर में भी अपने शहर का नाम बुलंद किया।

रागिनी चंदेल, डॉ. रितू जैन, डॉ. सुमिता परमार, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. मीरा लखटकिया, व्यंजना पांडेय, प्रेरणा सरन, नीलू शुक्ला, डॉ.अमिता गुप्ता और मोना दुबे शामिल है जो कश्मीर गई है। पूरे देश की महिलाएं इस साइकिल रैली में शामिल हुई। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस आयोजन में 67 किलोमीटर तक साइकिल चलानी थी। इंडिया और पाकिस्तान के बीच बने कमान अमन सेतु तक हम लोग साइकिल से पहुंचे। इसका दो उद्देश्य था पहला पाकिस्तान और इंडिया के बीच अमन और चैन बना रहे।दूसरा महिला सशक्तिकरण का संदेश देना ।

Exit mobile version