MP पी की शराब बेंची जा रही यूपी के गावों में

कोराँव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उ.प्र. की सीमा से लगे गांवों में एम पी की शराब धडल्ले से बेंची जा रही है । म.प्र.में बन रही देशी शराब को यू पी के गावों में ले आकर नव युवकों को पिलाकर शराबी बनाया जा रहा है।

जिससे युवा वर्ग टी.बी.,कैंसर,दमा जैसी जान लेवा बीमारियों से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं खीरी, कोराँव के थानान्तर्गत गावों में शराब के साथ-साथ भाँग की दुकानों पर गाँजे की बिक्री भी की जा रही है। उ.प्र.की सीमा पर स्थित म.प्र.के बाँस बजरा गंथा बसहट गाँव बेलन नदी से किनारे बसे हुए हैं।

जहाँ पर महुआ से देशी शराब बनाकर सस्ते दामों में ले आकर गावों में धुआँधार बेंची जा रही है। देशी शराब सरकारी ठेका पर 70रुपये में 200एम.एल.मिल रही है ।जबकि म.प्र.में 35 रुपये में शराब आधा लीटर आसानी से मिल जाती है।जो कि काफी सस्ती और नशा करने वाली होती है।

उक्त देशी शराब म.प्र.से कुड़री, बसहट, माँगी होकर उ.प्र.में ले आकर लोग बेंचते है। थाना प्रभारी खीरी का कहना है कि म.प्र.से आने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही हैं।तथा बसहटआदि गावों जो सीमा से सटें हैं उन पर नजर रखी जा रही हैं। इसी तरह शराब की बाहर से खेप आती रहेंगी तो किसी समय कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Exit mobile version