बारामूला से उड़ी के कमान अमन सेतु तक साइकिल स्पर्धा में प्रयागराज भी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। रक्षा मंत्रालय की ओर से कश्मीर में बारामूला से कमान अमन पोस्ट तक आयोजित 75 किमी लम्बी साइकिल रैली में हिस्सा लेने के लिए देश भर के विभिन्न क्षेत्र से आई हुई महिलायें कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमें प्रयागराज पेसर्स की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की 12 महिलाओं ने महानगर की धाक जमाई।

उल्लेखनीय है कि बारामूला से उड़ी कमान अमन सेतु तक अमन चैन का पैगाम देने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से डागर यूनिट द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 140 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग की पूर्व विभागाध्यक्षा प्रो. अर्चना चहल ने भी प्रतिभाग करके इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा किया।

प्रो. चहल ने बुधवार को बताया कि दौड़ के समय उनकी साइकिल खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और दौड़ पूरी की। इस साइकिल रैली में प्रयागराज पेसर्स की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की 12 महिलाओ ने महानगर की धाक जमाई। इविवि की पीआरओ डॉ जया कपूर ने उम्मीद जतायी है कि भारतीय सेना की यह अनूठी पहल कश्मीरी जनता विशेष तौर पर वहां की महिलाओ में नई सोच तथा आयाम स्थापित करने में सफल होगी।

Exit mobile version