
हिन्दी दिवस पर विद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। हिन्दी दिवस के अवसर पर जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल और रोटरी इलाहाबाद इलीट के संयुक्त तत्वावधान में “वागीशा“ (अरूनव रे अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिता) का आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता मे जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल को विजेता एवं एम.पी.वी.एम. गंगागुरुकुलम को उपविजेता घोषित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल तेईस विद्यालयों के दलों ने प्रतिभाग किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय के कार्यकारी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की पूर्व कार्यक्रम अधिशासी कल्पना सहाय, नेहा गुप्ता कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी, महिला एवं बाल कल्याण प्रयागराज, चित्रकला विशेषज्ञ रीना निगम तथा कत्थक नृत्यांगना श्यामली सेन एवं स्नेह ज्योति कीर्ति प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे।
इस अवसर पर संवाद प्रतियोगिता में डी.पी पब्लिक स्कूल सुहानी पांडेय एवं नित्या जायसवाल प्रथम, जेटी गोल्डेन जुबली की शुभी पाण्डेय द्वितीय, पतंजलि ऋषिकुल की कृतिका शुक्ला एवं करूणा मिश्रा तृतीय रहे। रसामृत प्रतियोगिता में जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल प्रथम, महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल झूंसी द्वितीय, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालिंदीपुरम तृतीय रहे।
समाचार लेखन में जगत तारन गोल्डेन जुबली की अनन्या ओझा, प्रमिला सिंह, स्वेच्छा सिंह एवं गरिमा ठाकुर प्रथम, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर के मयूर पांडेय, संस्कृति सिंह, आयुषी मौर्या व अंशिका सिंह द्वितीय, गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल की अंशिका सिंह, महक यादव, यशिका पांडेय व अंजलि त्रिपाठी तृतीय रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में सभी भाषाओं के सम्मान की बात कही। उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि अध्यापन नव सृजन है। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन पूनम रे ने किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।