इंद्रनील बने लक्षद्वीप फुटबॉल टीम के प्रशिक्षक

इंद्रनील बने लक्षद्वीप फुटबॉल टीम के प्रशिक्षक

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय फुटबॉल महासंघ (ऐ आई ऍफ़ ऍफ़) के तत्वाधान में आगामी 26 जनवरी से 2 फ़रवरी तक सूरत गुजरात में आयोजित होने जा रही सीनियर नेशनल बीच सॉकर प्रतियोगिता के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को लक्षद्वीप (केंद्र शाषित प्रदेश) का मुख्य प्रशिक्षक का कार्यभार 24 जनवरी से संभालेंगे।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 20 राज्य एवं 02 केंद्र शाषित प्रदेश की फुटबॉल टीम प्रतिभाग कर रही है।
इंद्रनील इससे पहले भी कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके है।
इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ० शैलेश वर्मा, ए जी यू पी फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम ने शुभकामनाये दी।

Exit mobile version