
ए०एम०ए० की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता
सेक्रेटरी 11 ने प्रेसिडेंट 11 को 3 विकेट से हराया
prayagraj Doctores Win Cricket : चिकित्सकों ने दिखाया क्रिकेट में अपना जलवा प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। रविवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के डाक्टरों की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता, रोमांचक एवं उत्साह के साथ के०पी० कम्यूनिटी मैदान में प्रेसीडेन्ट 11 और सेकेटरी 11 के मध्य सम्पन्न हुई। इस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रेसीडेन्ट-11 के कैप्टन डॉ० अनुराग वर्मा और सेकेटरी 1-11 के कैप्टन डॉ० सुभाष चन्द्र वर्मा रहे।
इस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रेसीडेन्ट-11 की तरफ से खेलने वाले डॉक्टर्स में डॉ० अनुराग वर्मा, डॉ० वरुण खरबंदा, डॉ० कुशाग्र अग्रवाल, डॉ० आशुतोष पाठक, डॉ० अरविन्द कश्यप, डॉoनीरज गुप्ता, डॉ० सिद्धार्थ मदनानी, डॉ० धवल तिवारी, डॉ० विशाल केवलानी, डॉ० अंशुमान सरीन, डॉ० अरूण मौर्या आदि शामिल रहे।
टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सेकेटरी 11 की तरफ से खेलने वाले डाक्टर्स डॉ० सुभाष वर्मा, डॉ० अजय द्विवेदी, डॉ० ए०पी० सिंह, डॉ० अरुण तिवारी, डॉ० अभिषेक शरन, डॉ० अतुल दूबे, डॉ० आशुतोष गुप्ता, डॉ० वेंकटेश, डॉ० पुष्कर निगम, डॉ० अजय यादव आदि रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता मे प्रेसीडेन्ट -11 से सीक्रेटरी-11 ने 3 विकेट से विजय प्राप्त की। डॉ० वेंकटेश को मैन ऑफ द मैच, डॉ० अभिषेक शरन को बेस्ट बालर डॉ० आशुतोष पाठक को बेस्ट बैट्समैन, डॉ० अरविन्द कश्यप को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के दौरान डॉ० अनिल शुक्ला, डॉ० कमलजीत, डॉ० मुरारी वर्मा, डॉ० राजीव मेहरा, डॉ० युगान्तर पाण्डेय, डॉ० त्रिभुवन सिंह, डॉ० राजेश मौर्या, डॉ० अनूप चौहान, डॉ० हिमांशु भूषण, डॉ० अर्चना जैन, डॉ० अनुमा श्रीवास्तव, डॉ० जयिता शरन आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता का संचालन ए०एम०ए० के खेल सचिव डॉ० अतुल दूबे ने किया। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष डॉ० सुबोध जैन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ए०एम०ए० सचिव डॉ० आशुतोष गुप्ता ने किया।