
Prayagraj Nikay Chunav Control Room: संगम सभागार में बनाया गया कंट्रोल रूम । नगरीय निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें शिफ्टवार अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम का नं0- 0532, 2641577 एवं 2641578 है।
कंट्रोल रूम में प्रातः 08ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक पवन कुमार जायसवाल एवं महेन्द्र कुमार पुष्पाकरकी ड्यूटी लगायी गयी है। सायं 04ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक शुभम त्रिपाठी एवं अयोध्या प्रसाद तथा रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक सुजीत कुमार एवं राजेश कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है।
कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित किए गए दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अपर जिलाधिकरी नगर मदन कुमार होंगे।