
Ateeq Ahmad Son: अतीक के नबालिग बेटे आबान ने दोस्तों की आईडी पर लिए थे 16 सिम, दोस्तों से पूछताछ में हुआ खुलासा उमेश पाल मर्डर केस में जांच कर रही पुलिस रोज नए खुलासे कर रही है। नया खुलासा अतीक अहमद के नाबालिग बेटे आबान को लेकर है। आबान ने शूटर्स के लिए कटरा से अपने दोस्तों की आईडी से 16 सिम कार्ड खरीदवाए थे। 24 फरवरी को हुए उमेश पाल मर्डर केस में शूटरों ने आपस में बात करने के लिए जिन सिम कार्ड के इस्तेमाल हुए थे, वह अतीक अहमद के नाबालिग बेटे आबान ने अरेंज किया था।
दोस्तों को 5-5 हजार रुपए भी दिए
आबान ने अपने कुछ खास दोस्तों को दो-दाे सिम कार्ड अपनी आईडी पर खरीदकर देने को कहा था। इसके एवज में उसने दोस्तों को 5-5 हजार रुपए भी दिए थे। कहा था तुम लोग सिम कार्ड ले आना और बचे पैसों की पार्टी कर लेना। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने 21 मार्च को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार अरशद कटरा, नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, मोहम्मद कैश और राकेश कुमार से पूछताछ शुरू की।
पुलिस पांचों गुर्गों को अतीक अहमद के चकिया स्थित घर ले गई
रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस पांचों गुर्गों को अतीक अहमद के चकिया स्थित घर ले गई। जमींदोज हो चुके घर के एक हिस्से से एक बैग बरामद किया गया। बैग में एक डायरी मिली, जिसमें हिसाब-किताब लिखा था।
इसके अलावा एक आईफोन भी बरामद हुआ था। आईफोन में जो सिम कार्ड लगा था, पुलिस ने जब उसकी छानबीन शुरू की तो पता चला वो सिम कार्ड अतीक के परिवार के किसी सदस्य के नाम है ही नहीं। सिम कार्ड जिस आईडी से लिया गया था, पुलिस जब उस पते पर पहुंची तो वह अतीक अहमद के नाबालिक बेटे आबान का दोस्त निकला। उसने बताया कि हमसे आबान ने अपनी आईडी पर सिम कार्ड खरीदकर देने को कहा था। बोला था कि मेरी आईडी घर टूटने में खो गई है।
अतीक के चकिया स्थित तोड़े गए इसी घर से पुलिस ने आईफोन और बैग बरामद किए थे। अतीक के चकिया स्थित तोड़े गए इसी घर से पुलिस ने आईफोन और बैग बरामद किए थे। दोस्त ने सवाल भी किया था कि इतने सिम कार्ड का क्या करोगे? क्या दुकान खोलनी है? इस पर आबान केवल हंसकर रह गया था। आबान के दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन और लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आबान के साथ उसके दोस्त भी क्या उमेश पाल मर्डर केस में किसी तरह से शामिल तो नहीं थे?