
Pryagraj Chhatrawas: छात्रावास के मुद्दे पर छात्राओं का धरना प्रदर्शन, लिखित आश्वासन पर धरना किया गया स्थगित महिला छात्रावास में छात्रावास आवंटित न करने से नाराज छात्राओं ने आज बीएसडब्ल्यू कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया।
आज फीस वृद्धि और छात्र संघ मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों ने डीएसडब्ल्यू दफ्तर में जाकर महिला छात्रावास में छात्राओं को छात्रावास आवंटित न करने पर डीएसडब्ल्यू का घेराव किया। उसके बाद सभी छात्राओं के साथ समस्त आंदोलनकारी छात्र महिला छात्रावास गेट के बाहर सैकड़ों की तादाद में छात्राओं ने धरना दिया।
सभी छात्राओं के समर्थन में समस्त आंदोलनकारी छात्र खड़े रहे। शाम 6:15 पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी किया कि हम सभी छात्राओं को 17 अप्रैल दिन सोमवार को छात्रावास आवंटित करेंगे। छात्राओं ने लिखित नोटिस लेकर आंदोलन को समाप्त किया।
छात्र नेता अजय सम्राट ने कहा जिस तरीके से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार, तानाशाही का अंधकार व्याप्त है कम अंक पाने वाले छात्राओं को छात्रावास आवंटित किया गया
अधिक अंक पाने वाले छात्रों को रोड पर धरना देना पड़ा। डीएसडब्ल्यू के परमिशन से लिस्ट जारी की गई इसके बावजूद भी किसी भी छात्रावास की जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा था लेकिन अब तो विश्वविद्यालय प्रशासन सारी अपनी मर्यादा की पराकाष्ठा पार कर चुका है।
जो छात्राएं अपने भविष्य को संवारने कोसों दूर इलाहाबाद विश्वविद्यालय पढ़ने आईं लेकिन पढ़ने के बजाय उनको लीगल तरीके से रहने के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। अब समय आ गया है विश्वविद्यालय प्रशासन को सबक सिखाना जल्द ही एक नई रणनीति के तहत उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर छात्र नेता हरेंद्र यादव, अजय पांडेय, आदित्य पटेल, विकास यादव, राहुल पटेल, रिंकू सिंह, मनजीत पटेल, अभिषेक यादव, जितेंद्र धनराज, गोलू पासवान, प्रियांशु विद्रोही, अनुराग यादव,ज्ञान गौरव,सत्यम कुशवाहा, हिमांशु पटेल, केडी मौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।