भाजपा के महापौर प्रत्याशियों की दौड़ में राकेश शुक्ला सबसे आगे

टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कन, बड़े नेताओं की परिक्रमा में जुटे

भाजपा के महापौर प्रत्याशियों की दौड़ में राकेश शुक्ला सबसे आगे । महापौर पद के लिए उम्मीदवार के ऐलान का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, दावेदारों की धड़कन बढ़ती जा रही है। हर कोई टिकट हासिल करने के लिए अपने-गॉडफादर नेताओं की परिक्रमा में जुट गया है। महापौर पद के लिए कुल 82 लोगों ने आवेदन दिया है। बैठकों का दौर जारी है।

लगातार बड़े नेता पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। बुधवार को 10 उम्मीदवारों के नाम काशी प्रांत को भेज दिए गए अब वहां से चटनी के बाद आज उम्मीदवारों का नाम प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा, जहां अंतिम व्यक्ति के चयन पर मुहर लगेगी। इस कार्य में एक से दो दिन का समय लगने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को हो सकती है। सोमवार को शहर आए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन में जुटे रहे।  गौरतलब है कि निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित आधा दर्जन से अधिक बड़े नाम टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं।

शुरुआत में तो निवर्तमान महापौर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन दो दिन पूर्व लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए उस बयान के बाद कि कोई भी मंत्री, सांसद या विधायक अपने परिवार या रिश्तेदारों के लिए टिकट नहीं मांगेगा, के बाद उनकी दावेदारी कमजोर पड़ती दिख रही है। अन्य दावेदारों में राकेश शुक्ला, डॉ कीर्तिका अग्रवाल और डॉक्टर एलएस ओझा की दावेदारी मजबूत है।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महापौर पद के उम्मीदवारों की दौड़ में राकेश शुक्ला सबसे आगे हैं। हालांकि टिकट किसे मिलेगा यह तो पार्टी  नेतृत्व तय करेगा।

Exit mobile version