
अतीक के अतीत ने बेटे को क्रिमनल : नाना लेंगे असद का शव, बम्बाज उल्लू उर्फ गुलाम से अपनों ने किया किनारा। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को गुरुवार को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है. दोनों का पोस्टमार्टम देर रात्रि 2 बजकर 10 मिनट पर खत्म हुआ. बता दें कि असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कल झांसी में यूपी एसटीएफ ने किया था।
अतीक अहमद अशरफ थाना धूमनगंज में पुलिस और एडी की पूछताछ में लाए गए हैं यहीं पर रहेंगे।
माफिया अतीक अहमद के करीबी और प्रयागराज के नामी बिल्डर विनायक सिटी सेंटर के मालिक संजीव अग्रवाल के आलीशान आवास से करीब ढाई करोड़ रुपये के जेवरात, कई लैपटाप और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
अतीक और अशरफ को धूमनगंज थाने लाया गया अतीक और अशरफ से अलग अलग होगी पूछताछ
कोर्ट ने 4 दिन की कस्टडी रिमांड की है मंजूर
17 अप्रैल तक 5 बजे तक मिली रिमांड
अतीक-अशरफ को आमने-सामने बैठाकर भी होगी पूछताछ|
असद के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और आज उसके नाना और मामा उसका शव लेने झांसी पहुंचेंगे। वहीं एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है और आज एक टीम अतीक व अशरफ से पूछताछ के लिए प्रयागराज भी जाएगी।
नाना और मौसा लेंगे असद का शव
असद के नाना और मौसा उसका शव लेने झांसी पहुंचेंगे। दोनों झांसी से शव प्रयागराज ले जाएंगे, जहां असद को सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।
देर रात तक नहीं पहुंचे थे दोनों के परिजन
देर रात तक न तो असद के परिजन झांसी पहुंचे और न ही गुलाम का परिवार लाश लेने के लिए आया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। किया गया है बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है। कुछ देर बाद उनके शव को प्रयागराज भेजे जाने की उम्मीद है।