Asad Encounter : बाबा की कब्र के पास दफन होगा नाती का शव

Encounter Asad: कांधा देने के ल‍िए प‍िता और चाचा अशरफ को कोर्ट ने नहीं दी अनुमति

Asad।Encounter : बाबा की कब्र के पास दफन होगा नाती का शव। राजू पाल हत्‍याकांड के गवाह उमेश पाल को सरेआम गोल‍ियों से भूनने वाले अतीक के शूटर बेटे असद का शव आज प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान दफन क‍िया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार शव को पोस्‍टमार्टम के बाद झांसी से प्रयागराज लाया जा रहा है। दोपहर तक असद का शव प्रयागराज पहुंचेगा। जहां शव दफनाया जाएगा वहां कब्र भी खोद कर तैयार कर दी गई है।

मोहम्मद अरशद मौलाना ने बताया क‍ि अतीक अहमद के पिता का भी अंतिम संस्कार यहीं किया गया था। उनके (असद) परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगे।

बाबा की कब्र के पास दफन होगा नाती का शव

इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता दफन हैं। कसारी-मसारी में ही अतीक के पिता फिरोज अहमद की कब्र है। ऐसे में असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

मोहम्मद अरशद मौलाना ने बताया क‍ि परिवार के लोग एक ही कब्रिस्तान में दफन किए जाते हैं। ऐसे में असद के शव को भी अपने बाबा की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा।

यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे असद के जनाजे को कांधा देने के ल‍िए प‍िता और चाचा अशरफ को कोर्ट ने अनुम‍त‍ि नहीं दी है।

असद का बढ़ा भाई उमर भी जेल में बंद है। वहीं मां शाइस्‍ता उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद से फरार है। असद के दो छोटे भाई बालग्रह में हैं। ऐसे में उसके नाना शव को दफनाएंगे

Exit mobile version