
Prayagraj Nikay Chunav: निकायों में मजबूती के साथ बनने जा रही ट्रिपल इंजन सरकार: नन्दी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज बहादुरगंज, प्रयागराज के ठाकुरदीन जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ क्रमांक-932 पर मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रत्येक वोट बहुमूल्य है और मजबूत लोकतन्त्र की आधारशिला है।
केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार जहां उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। वहीं निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए उत्साह और उमंग के साथ मतदान कर रही है। निकायों में पूरी मजबूती के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।