Pryagraj Crime: आश्रम में साधु की हत्या, बैड पर खून से लथपथ मिला शव

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षक, फोरेंसिक ने मौके से लिए नमूने

Pryagraj Crime: आश्रम में साधु की हत्या, बैड पर खून से लथपथ मिला शव नंदगांव रोड स्थित गांव जाब के समीप बने एक आश्रम में साधु की हत्या के मामले से सनसनी फैल गयी। साधु का शव बैड पर ही लहु-लुहान हालत में मिला, उसके सिर पर ईंट से बार किया गया था। पुलिस ने खून से सनी हुई ईंट को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।

गांव जाब के समीप प्रहलाद अखाड़े के पास बने आश्रम में साधु हरिदास निवासी मस्जिद मोठ, दिल्ली उम्र 60 वर्ष काफी समय से रहते थे। मंगलवार की सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो आश्रम में साधु हरिदास का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीणों इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि साधु की संभवतः हत्या की गयी है।

उसके सिर में चोट के निशान है। वहां पर ईंट के टुकडे भी मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने सोते हुए साधु पर हमला कर हत्या की होगी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल मौका मुआयना किया। घटना के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उसने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि साधु की हत्या की गयी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version