संगम नगरी में मौसम हुआ सुहाना तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। संगम नगरी मे तेज धूप भयंकर गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ आज शाम 8:30 के करीब शुरू हुई झमाझम बारिश। संगम नगरी में भयंकर गर्मी से परेशान जनता रिमझिम बारिश को देखकर खुशी से झूम उठी अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से मिली राहत।

Exit mobile version