
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राथमिक विद्यालय जेठुपुर, विकासखंड कौंधियारा प्रयागराज में आज जैसे ही सुबह सफाई कर्मचारी विधालय की सफाई करने पहुंचा तो उसने देखा कि विद्यालय के मुख्य द्वार व चैनल और ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। उसने सूचना तत्काल प्रधानाध्यापिका श्रीमती कल्पना को दी। मामले की जानकारी मिलने पर थाना कौंधियारा के हल्का प्रभारी विद्यालय पहुंच कर मौका मुआयना किया और शीघ्र प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आश्वासन दिया। इस पर प्रधानाध्यापिका कल्पना ने थाना कौंधियारा में प्राथमिकी दर्ज होने के लिए तहरीर दी है। प्रधानाचार्या ने बताया कि वीधालय से हजारों रुपयेके सामान चोरी हुआ है।