
आशीष मिश्रा मुन्ना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ओडीओपी का उपहार भेंट किया गया
करछना (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा यमुनापार किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्र मुन्ना ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से आशीष मिश्रा मुन्ना को ओडीओपी का उपहार भी भेंट किया गया । इसके अलावा आशीष मिश्र मुन्ना के पिता एडीएम रिटायर्ड अधिवक्ता जयशंकर मिश्र को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ता फोरम व्यथा निवारण फोरम का नामित स्वतंत्र सदस्य मनोनीत किए जाने पर उन्होंने सूबे के मुखिया का आभार भी जताया । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ता फोरम व्यथा निवारण फोरम का एडीएम रिटायर्ड अधिवक्ता जयशंकर मिश्र को नामित सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। करछना विधानसभा क्षेत्र के भडे़वरा बाजार में शनिवार को भाजपा भीरपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अलख नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी नाथ आदित्यनाथ को बधाई दी गई। इस मौके पर संतोष मिश्र सुनील कुमार शुक्ल लक्ष्मी शंकर पांडेय उमाकांत पांडेय कपिल तिवारी संदीप तिवारी मोनू तिवारी ओमप्रकाश विश्वकर्मा मुकुंद लाल सोनकर विकास पांडेय के सहित आदि भाजपाई लोग मौजूद रहे।