Bharashtachar: लोकसेवा आयोग चौराहे पर बीच सड़क बस धंसी

Bharashtachar: लोकसेवा आयोग चौराहे पर बीच सड़क बस धंसी

Bharshtachar: लोकसेवा आयोग चौराहे पर बीच सड़क बस धंसी भ्रष्टाचार की का दीदार कराता बिन बरसात, बिन जलभराव स्मार्ट सिटी मिशन योजना का वो क्षेत्र जिसपर सात साल से कार्य चल रहा है उस लोकसेवा आयोग चौराहे पर बस धंस गई।। उक्त बातें सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने मौके से गुजरते हुए तस्वीर ली और अफसोस जाहिर किया कि भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो गया है कि जनहित कि बातें बेमानी हो गई हैं।

वक्ता ने कहा कि स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की हर बैठक में मैं व्यक्तिगत तौर पर यह बात हमेशा उठता रहा हूँ कि शहर का जो एरिया पहले से अच्छी कंडीशन में है उसी का चयन कर सात साल से कार्य कर रहे हैं। जबकि प्रयागराज के पुराने शहर में विकास कार्य की ज्यादा आवश्यकता हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी आज स्थिति सबके सामने हैं। बीच सड़क बस धंस जाती हैं। प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम कि तिमाही बैठक जिसमें सांसद, विधायक, मेयर के साथ सदस्य के दो बिस्कुट और चाय तक ही सीमित होते हैं क्योंकि अधिकारी लोग पहले से बनाई स्लाइड्स प्रोजेक्टर पर दिखा कर अपनी वाहवाही लुटते हैं। आगे क्या कार्य होगा और जो कार्य हुआ उसकी गुणवत्ता की क्या गारंटी है इसपर कोई चर्चा नहीं होती। इसके साथ ही जो प्रतिनिधिगण सुझाव व शिकायत करते हैं उस पर क्या अनुपालन हुआ उसकी भी को रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत किया जाता।

उन्होंने कहा कि कोई भी योजना को पहले मिशन अधिकारी न्यूज पेपर में छपने के बाद सदस्यों को स्लाइड्स दिखते हैं इसलिए ऐसी कमेटी के बैठक का कोई मतलब ही नहीं होता हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अधिकारी स्मार्ट हो गए लेकिन इलाहाबाद से प्रयागराज हो गया शहर आज भी वैसा हैं मिशन के हर कार्य में सिर्फ पैसे की बर्बादी ही हुई हैं।

जिसका जीताजागता उदाहरण सिविल लाइन बस अड्डे के सामने हो रही शहीद वाल नक्काशी पैसे की बर्बादी हैं व्यस्ततम, भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र बस अड्डे के सामने की सड़क चौड़ी होनी चाहिए थी जिससें लोगों को अवागमन कि सुविधा के साथ जाम न झेलना पड़े और पेट्रोल-डीजल का प्रदूषण कम हो। अभी कुछ दिन पहले एक बस फेल हुई थी इसलिए वो जगह शहीद वाल के लिए उपयुक्त नहीं थी। यह अधिकारियों की अदूरदर्शिता थी और पैसे की बर्बादी हैं आज नहीं तो कल वो जगह सड़क चौड़ीकरण की जद में आयेगा ही।

Exit mobile version