
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पिछले एक-दो दिनों से पहाड़ों पर बारिश होने के कारण प्रयागराज के संगम क्षेत्र के तीर्थ पुरोहितों को फैरी राहत मिली है।
पिछले दो दिन से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर पहले स्थिर हुआ और अब कम होने लगा है। जबकि यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
प्रयागराज में गुरुवार सुबह संगम पर जलस्तर 71.61 मीटर रिकार्ड किया गया। बीते 24 घंटों में संगम का जलस्तर नौ सेंटीमीटर कम हुआ। फाफामऊ में भी गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर घटकर 76.05 मीटर हो गया।
नैनी में सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 72.54 रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ा। तीन दिन में यमुना का जलस्तर 76 सेंटीमीटर बढ़ा है। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश का पानी यमुना के सहारे प्रयागराज पहुंच रहा है।