
कासगंज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जाको राखे साइयां मार सके न कोए, यह कहावत आज शहर के सहावर गेट फाटक पर सच में देखने को मिली। जहां रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त महिला रेलवे ट्रेक पर गिर गई। उसके ऊपर से एक मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों की 30 सेकंड तक धड़कने थम गई। बाद में महिला सकुशल बच गई।
- चश्मदीदों की 30 सेकंड तक अटकी सांसे
- मालगाड़ी रूकने के बाद महिला को पटरी से निकाला ,
- कासगंज शहर के सहावर गेट फाटक का मामला
बता दे कि पूरा हादसा आज रविवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हुआ। सुबह के समय कासगंज में एक महिला ऐसे हादसे का शिकार हुई जिसे लेकर हर कोई अचंभे में है। 30 सेकंड तक मौत के काल से निकली महिला शहर के आर्य नगर की रहने वाली महिला हरप्यारी (40) वर्षीय है, जोकि अपने घर से निकलकर सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए दवा लेने जा रही थी।
जब वह ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक से उसे सामने से मालगाड़ी आती दिखाई दी। महिला घबराहट में ट्रैक पर गिर गई। ये देख लोग हैरान रह गए। कोई भी उसे बचाने की कोशिश करता उससे पहले ही मालगाड़ी महिला के बेहद करीब पहुंच गई। महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी रही और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। क्रॉसिंग पर खड़े लोगों की नजर महिला के ऊपर से गुजरती मालगाड़ी पर पड़ी तो लोगों की सांसे अटक गईं। चश्चमदीद चिल्लाने लगे कि हिलना मत हिलना मत, वहीं कुछ लोगों ने लाइव वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है।