
Prayagraj: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पर वकीलों का हंगामा, चक्का जाम होलागढ़ में गोली मारकर जानलेवा हमले के आरोपित राहुल पांडेय को क्राइम ब्रांच ने म्योहाल चौराहा पर वकीलों के बीच से पकड़ लिया। इससे नाराज वकीलों ने चक्काजाम करके हंगामा शुरू कर दिया है। इसके चलते प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। पुलिस अधिकारी वकीलों को मना रहे हैं। पकड़ा गया राहुल पांडेय होलागढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे पुलिस कई दिन से खोज रही थी।