UP Budget Session Live: यूपी का सबसे बड़ा बजट आज; योगी कैबिनेट की बैठक जारी, इन प्रस्तावों पर चर्चा

UP Budget Session Live: यूपी का सबसे बड़ा बजट आज; योगी कैबिनेट की बैठक जारी, इन प्रस्तावों पर चर्चा

UP Budget Session Live: यूपी का सबसे बड़ा बजट आज; योगी कैबिनेट की बैठक जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव सहित करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की भूमि लीज नीति 2024 को मंजूरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एवं एस्केलेटर के संचालन को कानून के दायरे में लाने के लिए उत्तर प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर 2024 के लिए विधेयक को विधानसभा में पुनर्स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
10:30 AM, 05-FEB-2024

वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की

10:25 AM, 05-FEB-2024

एआई संबंधी नीति भी मिलेगी झलक

बजट में आर्टिफिशियल इटेंलीजेंस (एआई) के लिए भी शुरुआती 50 करोड़ रुपये का प्रावधान हो सकता है। ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) की जिस नामचीन ईटीएच यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने पढ़ाई की थी, उसके साथ नोएडा की गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में एक एआई सेंटर खोला जाना प्रस्तावित है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग भी मदद करेंगी। इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया जा सकता है। शासन के स्तर पर इन मामलों को डील करने के लिए एआई विभाग भी बनाने की योजना है।

Exit mobile version