
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में विरोध तेज हो गया है। बीते रविवार से अलग अलग गुटों के छात्र संगठन प्रदर्शन और हंगामा कर रहे है।
आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक का हो रहा विरोध
मंगलवार रात के बाद बुधवार की सुबह फिर छात्रों ने आयोग गेट के पास पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। हंगामे की सूचना कई पहुंची सिविल लाइन्स थाने की पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि सरकार वीक है, पेपर लीक है।
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले इस कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन और हंगामा जारी है। बुधवार को सुबह से ही लोक सेवा आयोग गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन और हंगामा करना शुरु कर दिया। छात्रों ने कहा ये सरकार वीक है, सारा पेपर लीक है। छात्र विराट यादव ने कहा कि उन्हे सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
उनकी मांगो को अभी नही माना गया है। छात्र दिन रात मेहनत कर पढ़ाई करते है। उनकी पढ़ाई बर्बाद हो रही है। वहीं इविवि के छात्र सुनील कुमार ने कहा ये सरकार की मिली भगत है। सरकार छात्रों की मांग को नही मान रही है। हम अपना आंदोलन बंद नही करेंगे। अगर परीक्षा को दोबारा नही कराया गया तो हम छात्र विधान सभा का भी घेराव करेंगे।