“द थर्ड बेल” प्रयागराज की प्रस्तुति “मौसम” का हुआ मंचन

"द थर्ड बेल" प्रयागराज की प्रस्तुति "मौसम" का हुआ मंचन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आधारशिला द्वारा आयोजित 14वां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2024 के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के (कला भवन) में “द थर्ड बेल” (प्रयागराज) की प्रस्तुति “मौसम” का मंचन हुआ । युवा नाटककार वरुण कुमार व आलोक नायर द्वारा निर्देशित नाटक “मौसम” उम्र के विभिन्न पड़ावों पर सृजित स्त्री पुरुष के संबंधों पर आधारित है। नाटक को मुख्यतः चार पड़ावों में बांटा गया है। नाटक जन्म से लेकर मृत्यु तक के विभिन्न परिस्थितियों पर स्त्री पुरुष के संबंधों को विभिन्न आयामों को दर्शाते हुए अपनी संवेदनात्मक बात कहता है। नाटक स्त्री पुरुष के किशोर वर्ग के रिश्ते तथा विवाहित जीवन संध्या पर दोनों के रिश्तों को बड़े ही स्वाभाविक ढंग से दर्शाने के साथ-साथ उसके महत्व पर भी प्रकाश डालता है। मंच पर- अमितेश श्रीवास्तव, कुमुदिनी कनौजिया, अलका सिंह, चंकी बच्चन, ऋतिका अवस्थी, आलोक नायर, डॉक्टर प्रतिमा वर्मा, एवं वरुण कुमार । मंच परे-मंच निर्माण प्रणय कुशवाहा

वेशभूषा अमितेश श्रीवास्तव
संगीत रवींद्र वर्मा प्रकाश गौरव शर्मा,सह निर्देशक हेमंत सिंह
लेखक वरुण कुमार,परिकल्पना व निर्देशन आलोक नायर। स्वागत व संचालन संस्था सचिव अजय केशरी एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था अध्यक्ष रमाकांत शर्मा द्वारा किया गया।

 

Exit mobile version