लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु भाजपा की बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु भाजपा की बैठक

कोरांव प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु भाजपा विधानसभा कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक कोसफरा श्री गोपाल दास परमहंस जूनियर हाईस्कूल में सम्पन्न हुई ।

बैठक को लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल व लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल के साथ स्थानीय विधायक राजमणि कोल व विधानसभा संयोजक राकेश पांडेय ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरी, ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, विधानसभा कोरांव के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी समेत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नर सिंह केशरी, राम कृष्ण केशरी, शशी द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी सुमित पांडेय, घनश्याम सोनी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version