
कटनी। मार्च 13 मार्च को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्थानीय पार्षद प्रभा गुप्ता,एमआईसी सदस्य लोक निर्माण विभाग डॉ रमेश सोनी की गरिमामय उपस्थिति में शिवाजी वार्ड में होने जा रहे विभिन्न स्थानों में सीसी नाली एवं पेवर ब्लॉक विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ रामलाल यादव से कराया इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर प्रीति संजीव सूरी का वार्ड में होने वाले विकास कार्यों की सराहना करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
भूमि पूजन के अवसर पर एम आईसी सदस्य सुभाष साहू,बीना बैनर्जी,शशिकांत तिवारी पार्षद सीमा श्रीवास्तव ,उपयंत्री जेपी बघेल,ठेकेदार शुभम विश्वकर्मा,रामेंद्र पटेल,संतोष शुक्ला,राजू शर्मा, रामदेवी चौहान, कुसुम गॉड,ज्योति ठाकुर , रीना कोरी, रीना चौधरी, सावित्री यादव उर्मिला चौधरी, सोमवती बर्मन वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।