महाकुंभ 2025: दानिश आज़ाद अंसारी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित जम्मू के लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार का निमंत्रण दिया

महाकुंभ 2025: दानिश आज़ाद अंसारी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित जम्मू के लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार का निमंत्रण दिया

जम्मू-कश्मीर (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के साथ प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ का निमंत्रण देने आज जम्मू पहुंचे।

जम्मू मे उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से भेंट कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्ग दर्शन एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ- 2025 का निमंत्रण पत्र देकर इस महा-आयोजन में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Exit mobile version