
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । श्रीमज्ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज ने शुक्रवार को भगवान आदि शंकराचार्य मंदिर श्री ब्रह्म निवास अलोपीबाग से भव्य यात्रा पूर्वक महाकुम्भ माघमेला के लिए प्रस्थान करके विभिन्न मार्गों से श्रीमज्ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य शिविर में प्रवेश किया।
यात्रा में ध्वज पताकाओं के साथ पूज्य भगवान पूर्व श्री शंकराचार्यों का विशाल चित्र सजाया गया है।
यात्रा निर्धारित मार्ग के अनुसार शोभायात्रा शंकराचार्य मन्दिर अलोपीबाग से प्रारम्भ होकर चुंगी चौराहा (श्री शंकराचार्य मार्ग) फोर्ट रोड चौराहा, श्री रामजानकी मन्दिर त्रिवेणी बाँध, त्रिवेणी रोड, अखाड़ा मार्गों से होते हुए ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य शिविर में प्रवेश किया। जहाँ पूज्य शंकराचार्य ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।