Breaking: जैसलमेर आर्मी हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब

Breaking: जैसलमेर आर्मी हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब

Breaking: जैसलमेर आर्मी हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब।  भारत ने पाकिस्तानी सेना को मुहंतोड़ जवाब दिया है। राजस्थान के जैसलमेर आर्मी हेडक्वार्टर पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पठानकोट, अखनूर में भी ड्रोन हमला नाकाम कर दिया है। S 400 सिस्टम ने 8 मिसाइल को मार गिराया। पाकिस्तानी हमले में कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दरअसल, पाकिस्तान ने राजस्थान के जैसलमेर में भी हमला किया। 8 से 10 धमाके की आवाज सुनी गई है। इसे देखते हुए जैसलमेर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर बॉर्डर पर रक्षा प्रतिष्ठानों और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। राजस्थान के सभी सरकारी विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

Exit mobile version