Pakistani Drone Attack: भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तानी F-16 किया ढेर, जालंधर में ड्रोन गिराया, पंजाब-राजस्थान में ब्लैकआउट

Pakistani Drone Attack: भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तानी F-16 किया ढेर, जालंधर में ड्रोन गिराया, पंजाब-राजस्थान में ब्लैकआउट

Pakistani Drone Attack: भारतीय सेना ने जैसलमेर में पाकिस्तानी F-16 किया ढेर, जालंधर में ड्रोन गिराया, पंजाब-राजस्थान में ब्लैकआउट। भारतीय सेना द्वारा 6 मई की मध्‍य रात्रि किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच टकराव बहुत बढ़ गया है। पाकिस्‍तान की बौखलाहट भी बढ़ गई है।

इसके चलते तनातनी के बीच ताजा खबर सामने आई है कि पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की। इसके लिए जम्मू एयरपोर्ट-पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया।

लेकिन भारत के S-400 ने सभी को मार गिराया। दूसरी तरफ राजस्‍थान के जैसलमेर में पाकिस्‍तान का F-16 भी धराशायी कर दिया गया है। पाकिस्‍तान की हर चाल का सामना करने के लिए देश की सेना तैयार है और मुस्‍तैद है। अगर पाकिस्‍तान किसी तरह की गोलीबारी करता है तो सेना के जाबांज उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

जालंधर के सूरानस्सी इलाके में ड्रोन मार गिराया

जालंधर के सूरानस्सी इलाके में एक ड्रोन मार गिराया गया है। रात करीब नौ बजे दो से तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। सूरानस्सी के पास सेना का आयुद्ध भंडार है। बुधवार की रात को भी जालंधर की ओर आई एक मिसाइल को मार गिराया गया था।

स वक्‍त की बड़ी खबर का हर अपडेट

Exit mobile version