LIVE: सेना ने किया ऐलान – जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सैन्य स्टेशन सुरक्षित, सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया

LIVE: सेना ने किया ऐलान - जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सैन्य स्टेशन सुरक्षित, सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया

LIVE: सेना ने किया ऐलान – जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सैन्य स्टेशन सुरक्षित, सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

10:44 PM, 08-MAY-2025एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से एंटोनियो ताजानी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की। किसी भी वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

Exit mobile version