पेंशनर्स ने भरी हुंकार- एक देश एक विधान, पेंशन भी हो एक समान

प्रयागराज। आज 03 दिसम्बर को एकमात्र मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रयागराज के जिला पदाधिकारियों की बैठक सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० हरि प्रकाश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 7 दिसंबर 2016 को लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में शहीद डॉ० राम आशीष सिंह के शहादत दिवस 7 दिसंबर को बालसन चौराहे पर 4:00 बजे श्रद्धांजलि सभा तत्पश्चात बालसन चौराहा से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा ।

उन्होंने उक्त कार्यक्रम में समस्त पेंशन विहीनों के साथ साथ पेंशन बहाली के समस्त समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि डॉ राम आशीष सिंह का सपना पुरानी पेंशन बहाली ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा ने “एक देश एक विधान, पेंशन हो एक समान” का नारा देते हुए कहा कि डॉ० राम आशीष सिंह का सपना जब तक पूरा नहीं हो जाता तब तक हम पेंशन विहीन आंदोलनरत रहेंगे । इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल सिंह ने किया ।

इस बैठक में सुधाकर ज्ञानार्थी, सुधीर गुप्ता, नीलम सिंह, पुष्प लता सिंह, अंजना सिंह, अंजुला दास, अरुण कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, तीरथ राज पटेल, गिरीश तिवारी, अजय विश्वकर्मा, डॉ बृजेश यादव, राकेश यादव, अशोक कनौजिया, आशीष गुप्ता, सचिन रावत, शैय्यद दानिश इमरान, अशोक कुमार सिंह, रमेश यादव,अनुराग पाण्डेय, जितेंद्र कुमार, सुरेश यादव, राम कैलाश यादव, अरुण कुमार पटेल, दिनेश सिंह, रत्नेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, संदीप कुशवाहा, पवन कुमार सिंह, रोहित सोनकर, रंजीत यादव, डॉ संजय त्रिपाठी, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ‌।

Exit mobile version