
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद डा आर पी वर्मा को विश्व की सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक संस्था समता साहित्य एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये 25 दिसम्बर को मलेशिया में सम्मानित करने जा रही है।
यह सम्मान यूपी से वरिष्ठ शिक्षाविद डा वर्मा को अकेले प्रदान किया जा रहा है। डा वर्मा वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग गोसाई खेडा, उन्नाव में है। शिक्षाविद डा आरपी वर्मा ने हिन्दी, शिक्षा, राजनीति सहित विविध विषयों पर 80 से अधिक पुस्तकें लिखी है। चयन बोर्ड में अध्यक्ष के पद पर रहते हुए डा आर पी वर्मा ने सीसीटीवी, आनलाइन आवेदन लिये जाने, हेल्पलाईन, हेल्पडेस्क, नयी शानदार बिल्डिंग सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किया था जिसकी आज भी सराहना होती है।
डा वर्मा के सम्मानित किये जाने की घोषणा के बाद बडी संख्या में लोगो ने और संस्थाओ ने बधाई दिया है। डा वर्मा का कहना है कि साहित्य के माध्यम से समाज की सतत सेवा करता रहूगा। कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा करके लोगो को आगे बढाना चाहता हू।