VIP मूवमेंट से हुई भारी चूक, पीएम काफिला गुजरते ही लगी आग


प्रयागराज। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्थान के समय अचानक ही VIP रूट के ऊपर पुआल में लगी आग को समय रहते आग पर क़ाबू पाने से बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया है लेकिन यह सवाल भी उठ रहे की यदि प्रधानमंत्री के आगमन के समय इस प्रकार की घटना हो सकती है तो आम समय पे यह घटना कितनी भयावह हो सकती है यह एक विचारणीय बात है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के आवागमन मार्ग पर वो अचानक ही पुआल में आग लग गयी और आग लगने के ठीक 1 मिनट पहले ही वहाँ से प्रधानमंत्री का क़ाफ़िला निकला था और देखते ही देखते यह आग एक भयावह रूप लेने लग गयी।

लेकिन स्थानीय व्यक्तियों और फ़ायर कर्मियों की मुस्तैदी के चलते हैं इसपर क़ाबू पा लिया गया है कि यह आग सेक्टर तीन के अक्षयवट मार्ग पर लगी थी।

Exit mobile version